Friday, 7 October 2016

Indian News Today Salman Khan को hafiz saeed से बड़ा आतंकी मानता है: saleem khan

New Delhi: Pakistani कलाकारों का समर्थन करने वाले अभिनेता Salman Khan के बचाव में अब उनके पिता सलीम खान आ गए हैं। बेटे की आलोचना पर




उन्होंने ट्वीट करके कहा कि समाचार चैनल की मोस्ट वांटेड सूची में अब सईद, लखवी और मसूद की जगह सलमान खान, महेश भट्ट, करण जौहर और येचुरी ने ले ली है। यही लोग अब देश के लिए खतरा बन गए हैं। सलीम खान ने कहा कि मुझे खुशी है कि कम से कम न्यूज चैनल देश का मनोरंजन कर रहे हैं।
जनाब येचुरी आप शांति की बात कर रहे हैं, सावधान आपको गद्दार की उपाधि दी जा सकती है। भट्ट साहब हम सीमा पार क्यों देखें, जब हमारे देश के टीवी पर ही इतना मसाला और नाटकीयता मौजूद है|
उरी हमले के बाद सलमान ने पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन करते हुए कहा था कि आतंकवादी और कलाकार में अंतर होता है। कलाकारों को सरकार वीजा देती है, तभी वह भारत आते हैं। सलमान के इस बयान की जमकर आलोचना हुई थी।
मीडिया पर भड़कते हुए सलीम खान ने ट्वीट किया है। 
सलीम खान ने ट्विट्टर पर एक ट्वीट द्वारा कहा है कि ‘टाइम्स नाउ’ सलमान खान, सीताराम येचुरी और महेश भट्ट को आतंकवादी की तरह पेश कर रहा है। 
उन्होंने कहा कि टाइम्स नाउ के लिए हाफिज सईद और लखवी से बड़े आतंकवादी सलमान, येचुरी और भट्ट है। एक और ट्वीट में सलीम खान ने टाइम्स नाउ पर देश की जनता का मनोरंजन करने वाला चैनल बताते हुए कहा कि ये सब देश की एकता के लिए खतरा है और कम से कम इन लोगो ने देश के लोगो का मनोरंजन का जिम्मा संभाल लिया है

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 IndianNewsToday | Designed With By Templateclue
Scroll To Top